Rajasthan Farmer ID Registration OTP Process: घर बैठे फार्मर आईडी अपने मोबाइल से कैसे बनाएं?

राजस्थान में फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Id) की प्रक्रिया लगातार चल रही है जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है उन किसानों का फसल बीमा भी नहीं हो पा रहा है, एवं पीएम किसान की किस्त भी रुक गई है, ऐसे में फार्मर रजिस्ट्री बहुत ही अनिवार्य है फार्मर रजिस्ट्री खुद घर बैठे अपने मोबाइल से मात्र 2 से 5 मिनट में कैसे बना सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया हम विस्तार से इस लेख में बताने वाले हैं बिना किसी समस्या ओटीपी माध्यम से फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया देखें,

Farmer Id क्या है?

फार्मर आईडी किसानों की पहचान का मुख्य दस्तावेज है यानी यह किसान की पहचान और किसान की जमींन जानकारी को इकट्ठा करके आधार कार्ड की तरह ही सरकार के द्वारा दिया जाने वाला आईडी कार्ड है जिसे फार्मर आईडी कार्ड कहते हैं, फार्मर आईडी कार्ड देश के किसानों के लिए बहुत ही जरूरी है इस आईडी कार्ड से ही अब किसान को सभी योजनाओं का फायदा मिलेगा अन्यथा इस आईडी कार्ड के बिना किसान नहीं माना जाएगा,

किसान आईडी कार्ड या कहें फार्मर आईडी या रजिस्ट्री कार्ड पिछले 1 वर्ष से लगातार बन रहा है अभी तक बहुत से किसान है जिन्होंने यह फार्मर आईडी कार्ड नहीं बनाया है लेकिन अब घर बैठे फ्री में मात्र 2 मिनट से 5 मिनट के समय में फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं, और अपना फार्मर आईडी कार्ड नंबर ले सकते हैं, इसकी संपूर्ण जानकारी विस्तार से यहां पढ़ें, और फार्मर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया देखें,

Farmer Id Self Registration Start On Rjfragristack.gov.in

राजस्थान के किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर फार्मर आईडी बना सकते हैं इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पोर्टल शुरू कर दिया गया है पोर्टल की शुरुआत 2025 में हो गई थी और अभी तक लगातार फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन खुद घर बैठे फ्री में किसान कर सकते हैं, और सरकार द्वारा शिविर के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री करवाई गई फिर भी अभी तक पूर्ण किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई,

घर बैठे फार्मर रजिस्ट्री पूरी करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है सभी दस्तावेजों की जानकारी और ऑनलाइन अपडेट बाय स्टेप फॉर्म रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया यहां पढ़ें, आपको बता दें फार्म रजिस्ट्री के बिना वर्तमान 2026 की रवि फसल की होने वाली फसल बीमा भी अटक गई है जिनका फार्मर रजिस्ट्री नहीं है वह फसल बीमा भी नहीं कर सकते,

Farmer Id Registration

Rajasthan Farmer Id Registration Required Documents

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर
  • जमीन दस्तावेज जिसमें जमाबंदी यानी खतौनी,
  • अपने मोबाइल नंबर अन्य जो उपलब्ध हो,

फार्मर आईडी बनाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू है इसके लिए किसान बताएं दस्तावेजों से घर बैठे अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर सकता है, किसान को सिर्फ आधार कार्ड से अपनी बेसिक जानकारी और जमीन के दस्तावेज से जमीन की जानकारी जिसमें खाता नंबर और तीसरा नंबर जमीन का सर्वे नंबर रजिस्ट्री में डालकर बनाना है इसकी प्रक्रिया बहुत ही सिंपल है इसकी जानकारी यहां देखें ✔️

Farmer ID Registration Kaise Kare Mobile Se

  • राजस्थान सरकार के फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाएं,
  • इसके लिए Rjfragristack.gov.in पोर्टल खोलें और Login ऑप्शन पर जाएं,
  • लोगिन करने के लिए बेनिफिशियरी किसान ऑप्शन का चयन करें,
  • इसके लिए मोबाइल नंबर और आधार नंबर से वेरिफिकेशन करके आईडी पासवर्ड बनाएं,
  • अब फिर से पोर्टल पर बनाई आईडी पासवर्ड से लॉगिन करें,
  • पोर्टल पर आधार जानकारी के साथ-साथ लैंड रिकॉर्ड सर्च करें,
  • इसके लिए किसान के नाम पर उपलब्ध सभी जमीन जानकारी देखें,
  • जितने जमीन किसान के नाम से है वह सभी फार्मर रजिस्ट्री में खाता नंबर खसरा नंबर डालकर सर्च करके सबमिट करें,
  • फिर सबमिट करें और ओटीपी वेरीफिकेशन करें इसके लिए एक अल्टरनेटिव मोबाइल नंबर भी डालें,
  • उसके बाद फार्मर आईडी नंबर प्राप्त होंगे,
  • यह फार्मर आईडी नंबर फसल बीमा करते समय वन्य योजनाओं में जरूरी है इसमें पीएम किसान भी शामिल है पीएम किसान की राशि भी फार्मर आईडी के बिना नहीं मिलेगी,

सभी राज्यों का फार्मर रजिस्ट्री लिंक यहां 👇✅

Farmer ID / Farmer Registry

Farmer Id Card Download

सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक कार्ड जारी नहीं हुआ है लेकिन किसान के फार्मर आईडी नंबर सुरक्षित रहे इसके लिए हम आपको फार्मर आईडी डेमो कार्ड दे रहे हैं इस कार्ड में अपने आईडी नंबर सुरक्षित रहेंगे इसको डाउनलोड करके या स्क्रीनशॉट लेकर अपने मोबाइल में रख सकते हैं, इस लिंक पर क्लिक करके फार्मर आईडी कार्ड डाउनलोड करके रखने के लिए और बेसिक जानकारी डाले और आईडी नंबर डालकर डेमो कार्ड डाउनलोड करें,

👉 Farmer ID Card Download

FAQs Farmer Id Registration

राजस्थान में फार्मर रजिस्ट्री क्यों जरूरी है?

राजस्थान में फार्मर रजिस्ट्री किसान की पहचान व किसान की जमीन की पहचान के लिए जरूरी है इसके बिना किसान की फसल बीमा नहीं होगी और पीएम किसान का फायदा भी बंद हो जाएगा,

राजस्थान में फार्मर रजिस्ट्री की आखिरी तारीख क्या है?

राजस्थान में फार्मर रजिस्ट्री की आखिरी तारीख अब तक जारी नहीं हुई है लेकिन फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही अब राज्य के किसानों को फसल बीमा और पीएम किसान व अन्य किसान संबंधित योजना का फायदा मिलेगा,

फार्मर रजिस्ट्री क्या खुद घर बैठे मोबाइल से कर सकते?

फार्मर रजिस्ट्रेशन खुद घर बैठे अपने मोबाइल से ओटीपी प्रक्रिया से कर सकते हैं और फार्मर आईडी नंबर ले सकते हैं,

राजस्थान सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया ओटीपी से कैसे पूरी कर सकते हैं?

राजस्थान फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया ओटीपी से फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर पूरी कर सकते हैं इसके लिए सिर्फ मोबाइल नंबर और आधार ओटीपी के लॉगिन आईडी बनाएं और जमींन जानकारी डालकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करें,

Rajasthan Farmer ID Registration OTP Process: घर बैठे फार्मर आईडी अपने मोबाइल से कैसे बनाएं?

Leave a comment