राजस्थान सरकार की लाडली बहना योजना क्या है कितना फायदा मिलता है और योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं, सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना की पात्रता लिस्ट में कौन-कौन है? योजना में अब तक कितना फायदा मिल चुका है और प्रति महीने कितने रुपए मिलते हैं? चलिए इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हम आपको देते हैं, राजस्थान राज्य की महिलाओं और बेटियों के लिए चलाई गई लाडली बहना योजना क्या है और इसमें क्या और कितना फायदा मिलता है?
Ladli Behna Yojana Rajasthan
राजस्थान में लाडली बहना योजना के नाम से चलने वाली योजना लाडो प्रोत्साहन योजना है इसी योजना को राजस्थान में लाडली बहना योजना कहा गया है राजस्थान में लाडली बहना के नाम से कोई योजना नहीं चलती है सरकार द्वारा चलाई गई लाडो प्रोत्साहन योजना को ही लाडली बहना योजना कहा गया है, सर्वप्रथम यह बात सभी को ध्यान में रखना आवश्यक है हालांकि लाडो प्रोत्साहन योजना बहुत ही फायदेमंद और बेटियों के लिए आवश्यक है, इसलिए इसे अब ज्यादा प्रचलित लाडली बहन योजना के नाम से किया जा रहा है,
मध्य प्रदेश राज्य में महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना चलाई गई है और उसी प्रकार राजस्थान में लाडली बहना योजना का प्रचार महिलाओं और बेटियों के लिए हो रहा है लेकिन राजस्थान में सिर्फ लाडो प्रोत्साहन योजना सिर्फ बेटियों के लिए है, राजस्थान सरकार की इस लाडो प्रोत्साहन योजना या फिर कहें लाडली बहना योजना में क्या और कितना फायदा मिलता है? कौन-कौन आवेदन कर सकता है संपूर्ण जानकारी और आवेदन की डायरेक्ट प्रक्रिया देखें, ✔️
Ladli Behna Yojana Rajasthan : Lado Protsahan Yojana
Rajasthan सरकार द्वारा लाडली बहना योजना नहीं बल्कि लाडो प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है इसमें राज्य की बेटियों को जन्म के समय सरकार फायदा देती है और शादी होने तक फायदा टोटल डेढ़ लाख रुपए का देती है, राज्य की यह योजना बेटियों के लिए बहुत ही जरूरी है और इस योजना को ही राजस्थान की लाडली बहना योजना कहा गया है,

राजस्थान सरकार द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना में बेटी की जन्म के समय से लेकर शादी तक कुल डेढ़ लाख रुपए की सहायता दी जाती है, इसमें अलग-अलग समय अलग-अलग किस्तों में अलग-अलग राशि बेटी को सरकार द्वारा दी जाती है जिससे बेटी के घर आने पर सरकार परिवार को उसकी हर जरूरत को पूरा करने की सहायता देती है यानी जन्म से लेकर शिक्षा और शादी तक सरकार परिवार की मदद करती है,
Ladli Behna Yojana Rajasthan : लाडो प्रोत्साहन योजना में फायदा कैसे मिलता है?
लाडो प्रोत्साहन योजना में सरकार द्वारा बेटी के जन्म के समय से लेकर शादी तक कुल डेढ़ लाख रुपए देती है इसमें यह पेमेंट प्रक्रिया इस अनुसार रहेगी इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं👇
| पहली किस्त | बेटी के जन्म के समय सरकारी अस्पताल में डिलीवरी या पात्र अस्पताल में डिलीवरी होने पर ₹2500 मिलते हैं✔️ |
| दूसरी किस्त | बेटी के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सभी टीकाकरण समय पर लगे होने पर ₹2500 की सहायता मिलती है ✔️ |
| तीसरी किस्त | बेटी पहली कक्षा में सरकारी विद्यालय में प्रवेश के समय ₹4000 की सहायता मिलती है✔️ |
| चौथी किस्त | बेटी कक्षा 6 में सरकारी विद्यालय में प्रवेश करने पर ₹5000 मिलते हैं✔️ |
| पांचवी किस्त | बेटी कक्षा 10 में सरकारी विद्यालय में ₹11000 मिलते हैं✔️ |
| छठवीं किस्त | बेटी को 12वीं कक्षा में सरकारी विद्यालय में ₹25000 मिलते हैं✔️ |
| सातवें किस्त | बेटी 12वीं कक्षा पास करके 21 वर्ष आयु पूर्ण करने के बाद ₹100000 मिलते हैं✔️ |
| टोटल 1.5 लाख | ✅ |
Ladli Behna Yojana Rajasthan : लाडो प्रोत्साहन योजना की पात्रता
- बेटी का जन्म सरकारी अस्पताल या सरकार द्वारा प्रमाणित मान्यता प्राप्त प्राइवेट अस्पताल में हो,
- बेटी के माता-पिता राजस्थान की मूल निवासी हो,
- बेटी की डिलीवरी से लेकर टीकाकरण एवं शिक्षा सरकार के सभी नियमों और कानून के अधीन हो यानी सरकारी अस्पताल में डिलीवरीऔर सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र के सभी फायदे एवं टीकाकरण और सरकारी स्कूल में पढ़ाई हो,
- यानी हर अगली किस्त के लिए पात्रता होनी चाहिए, जैसे पहली किस्त के लिए सरकारी अस्पताल में डिलीवरी का एडमिट कार्ड जरूरी है,
- दूसरी किस्त के लिए बेटी के सभी टीकाकरण होने जरूरी है,
- अगली किसके लिए सरकारी विद्यालय में प्रवेश या मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश जरूरी है,
- इसी प्रकार आगे की शिक्षा के लिए सरकारी है या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से शिक्षा पूर्ण हुई हो यह सभी पत्रताएं पुरी होती है तो कैसा लगातार मिलता रहेगा,
Ladli Behna Yojana Rajasthan : लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- माता-पिता का आधार कार्ड,
- निवास प्रमाण पत्र,
- माता-पिता का मैरिज सर्टिफिकेट,
- राजस्थान निवासी होने का दस्तावेज यानी जन आधार कार्ड
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र,
- बैंक खाता जानकारी एवं अन्य पहचान और पत्ते के दस्तावेज,
- बेटी के जन्म के समय अस्पताल एडमिट कार्ड और टीकाकरण के समय टीकाकरण रिकॉर्ड बुक एवं सरकारी विद्यालय में दाखिले के समय का दस्तावेज अलग-अलग समय अपलोड करने होंगे,
- बेटी के 21 वर्ष पूर्ण होने पर आयु प्रमाणित पत्र,
Rajasthan Farmer ID Registration OTP Process: घर बैठे फार्मर आईडी अपने मोबाइल से कैसे बनाएं?
Ladli Behna Yojana Rajasthan : लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन की प्रक्रिया
- लाडो प्रोत्साहन योजना का आवेदन अलग-अलग किसके लिए अलग-अलग प्रकार से होगा,
- इसमें शुरू की पहली किस्त अस्पताल स्तर पर डिलीवरी दस्तावेज अपलोड करने से जननी सुरक्षा पोर्टल से बेटी को किस्त मिलती है,
- राजस्थान के बेटी के माता-पिता आंगनबाड़ी महिलाओं की सहायता लेकर दूसरी किस्त हेतु आवेदन करवा सकती है,
- टीकाकरण पूर्ण करवा कर दूसरी किस्त का फायदा ले सकती है,
- आगे फिर शिक्षा के समय किस्तों के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सरकारी विद्यालय से होगा,
- आखिरी किस्त के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बेटी की शिक्षा जानकारी को देखते हुए अपार आईडी कार्ड अन्य दस्तावेजों से आवेदन होगा और किस्त जारी की जाएगी,
- अधिक जानकारी के लिए https://www.myscheme.gov.in/hi/schemes/lpy सरकार की योजना वेबसाइट पर जाएं ✅
इस प्रकार से राजस्थान सरकार की लाडली बहना योजना में आवेदन कर सकते हैं या सही कहें तो लाड़ो प्रोत्साहन योजना में आवेदन कर सकते हैं✔️
FAQs Ladli Behna Yojana Rajasthan
राजस्थान में लाडली बहना योजना क्या है?
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई लाडो प्रोत्साहन योजना ही राजस्थान की लाडली बहना योजना है, राजस्थान सरकार ने कोई लाडली बहना योजना के नाम से योजना नहीं चलाई है,
राजस्थान लाडली बहना योजना में कितना फायदा मिलता है?
राजस्थान लाडली बहना योजना में डेढ़ लाख रुपए तक का बेटी को फायदा मिलता है, यानी राजस्थान की लाडो प्रोत्साहन योजना में यह फायदा मिलता है और यही राजस्थान सरकार की सही योजना है,
राजस्थान में बेटी के लिए कौन सी योजना चल रही है
राजस्थान में बेटी के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना चल रही है इसमें जन्म से लेकर 21 वर्ष तक यानी शादी की उम्र तक फायदा मिलता है,
राजस्थान में महिलाओं और बेटियों के लिए लाडली बहन योजना में कितना फायदा मिलता है?
राजस्थान में लाडली बहन योजना नहीं चलती यह मध्य प्रदेश में चलती है, राजस्थान में लाडो प्रोत्साहन योजना बेटियों के लिए चलती है,
Ladli Behna Yojana Rajasthan Eligibility And Registration 2026: राजस्थान मे लाडली बहना योजना क्या है?
