पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 10 करोड़ किसान फायदा ले रहे हैं, इस योजना में 23 किस्त मिल चुकी है अब योजना की अगली 24वीं किस्त मिलने वाली है, लेकिन यह पर सब प्राप्त करने के लिए अब सरकार की तरफ से एक नया अपडेट जारी किया गया है इसमें अब सभी किसानों को चेहरा दिखा कर Face eकेवाईसी करनी होगी, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी इस लेख में पढ़ें और घर बैठे मात्र कुछ समय में ही फेस ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें,
PM Kisan Yojana क्या है?
पीएम किसान योजना देश की एक महत्वपूर्ण और किसने की आय बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण योजना है इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा ₹6000 का फायदा प्रतिवर्ष तीन किस्तों में दिया जाता है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी ने 2018 में इस योजना की घोषणा की और 2019 से लगातार अब तक इस योजना में किसानों को फायदा मिल रहा है, और वर्तमान में इस योजना में लगभग 23 किस्तों में 46000 प्रति किसान जो शुरू से फायदा लेने वाले किसानों को दिया जा चुका है,
अब पीएम किसान योजना को सरकार ने वर्ष 2026-27 से लेकर 2030-31 तक कर दिया है यानी आगम में 5 वर्षों तक इस योजना का संचालन किया जाएगा इसको लेकर सरकार ने 3.15 लाख करोड रुपए का बजट भी जारी किया, यह देश के किसानों की यह मुख्य रीड की हड्डी वाली योजना है जो खरीफ की फसल एवं रवि की फसल पर ₹2000 का फायदा प्राप्त करके खाद बीज में सहायता प्राप्त करते हैं और यही मोदी सरकार का संकल्प है किसान को जरूरत के समय फायदा देख कर उनकी आय को बढ़ाना,
PM Kisan Face ekyc क्या है?
पीएम किसान योजना में किसानों की पहचान के लिए सरकार की चलाई गई प्रक्रिया हैं, जिसमें किसान योजना में फायदा ले रहा है इसके लिए खुद को ओटीपी या फिंगर या चेहरे से वेरीफाई करके अपना प्रमाण दे सकते हैं, यह सरकार की जांच प्रक्रिया है जो योजना में गलत किसानों को बाहर करके सही किसानों को फायदा दिलाने का काम करती है, और योजना सिर्फ जमीन धारक किसानों को फायदा देने के लिए चलाई गई है इसलिए कोई गलत किसान या पूंजीपति व्यक्ति इसमें फायदा ना ले सके इसके लिए यह प्रक्रिया आधार ओटीपी या फिंगर या चेहरे से की जा रही है,
योजना में सरकार द्वारा अनेक प्रकार से किसाने की पहचान करके सही फायदा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, इसमें ई केवाईसी सबसे महत्वपूर्ण कदम है साथ में अब फार्मर आईडी जो जमीन का विवरण व किसान की पहचान का प्रमाण है, और यह बहुत ही जरूरी है सरकार अब इन सभी मापदंडों के माध्यम से किसान की पहचान करके सिर्फ सही किसानों को ही योजना में फायदा देना चाहती है,
PM Kisan Mobile App Login Face Ekyc
पीएम किसान योजना में अब किसान अपना डाटा/ स्टेटस यानी ₹2000 और पात्रता व अन्य जानकारी चेक करने के लिए मोबाइल ऐप में लोगिन करने के लिए पहले चेहरे से केवाईसी करना होगा तभी जाकर किसान की जानकारी खुलेगी, और यह अब देश के सभी किसानों के लिए सरकार ने अनिवार्य कर दिया है इसलिए अब यह नई केवाईसी की प्रक्रिया देश के सभी किसानों के लिए शुरू हो चुकी है इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है,
पीएम किसान योजना में किसानों को मिलने वाला पैसा मिलेगा या नहीं मिलेगा या फॉर्म में कोई समस्या है या नहीं, और योजना में पात्रता या अपात्र व अन्य बैंक से संबंधित जानकारी चेक करने के लिए पोर्टल पर लोगिन करने हेतु फेस केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो मात्र 1 मिनट में किसान पूरी करके मोबाइल ऐप खोल कर जानकारी देख सकता है यह प्रक्रिया अब सभी किसानों के लिए शुरू है इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया इस प्रकार है, 👇
PM Kisan Face ekyc Process
पीएम किसान योजना में फेस केवाईसी की प्रक्रिया मोबाइल एप डाउनलोड करके Login करते समय पूरी करनी होगी, यानी अब कोई भी किसान बिना फेस केवाईसी के पीएम किसान योजना का मोबाइल ऐप नहीं चला सकता, इसके लिए विस्तार से प्रक्रिया इस प्रकार है बिना ओटीपी और बिना फिंगर के,

- मोबाइल में प्ले स्टोर खोलें और pm kisan app सर्च करें,
- ऑफिशल मोबाइल एप डाउनलोड करें डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है,
- दूसरा मोबाइल ऐप Face Aadhar Rd App Dawnload करें,
- इंस्टॉल करें और ओपन करके भाषा का चयन करें,
- सर्वप्रथम बेनिफिशियरी लोगिन सेलेक्ट करें,
- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर में से कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट करके डालें,
- सबमिट करें और फेशियल केवाईसी पर क्लिक करें,
- फेस केवाईसी हेतु मोबाइल में पहले से Aadhar Face RD App एप डाउनलोड जरूर रखें,
- अब चेहरे को सामने करें और आधार फेस आईडी ऐप से चेहरे को दिखाते हुए आंखों को बंद करें और खोलें,
- आधार के अनुसार चेहरे का मिलान होकर केवाईसी पूरी होगी,
- तभी किसान लोगिन होकर पीएम किसान से संबंधित सभी डाटा देख सकता है यानी किस्त जानकारी व अन्य डिटेल चेक कर सकेगा,
PM Kisan Face ekyc क्या 24वीं किस्त के लिए जरूरी है?
पीएम किसान योजना में ई केवाईसी सभी के लिए जरूरी है वर्तमान में चेहरे से पीएम किसान योजना के मोबाइल ऐप में लोगिन करने के लिए केवाईसी चल रही है जो किसान घर बैठे किस्त की जानकारी लेना चाहता है या पीएम किसान योजना का फायदा चेक करना चाहता है तो उसे चेहरा दिखा कर ही लोगिन करना होगा और यह देश के सभी किसानों के लिए है,
यह फेस केवाईसी मोबाइल ऐप में लोगिन करने के लिए है जिन किसानों की पहले आधार ईकेवाईसी हो चुकी है उनको अब इससे पीएम किसान की किस्त पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन जिसने पहले से कोई केवाईसी नहीं की है उन किसानों को आगे की किस्त बिना केवाईसी नहीं मिलेगी, इसलिए पीएम किसान आधार ईकेवाईसी पूरी कर लें और वर्तमान में फेस केवाईसी करके मोबाइल ऐप में लोगिन करने की सुविधा सरकार द्वारा शुरू की गई है जिस देश का कोई भी किसान किसी दूसरे किसान की जानकारी नहीं देख सकेगा और योजना को और सुरक्षित बनाया गया है,
PM Kisan Yojana Login Face Kyc और Aadhar Ekyc दोनों क्या है?
पीएम किसान योजना में ₹2000 लेने के लिए आधार ई केवाईसी 2021 से चल रही है जो सभी को पूरी करनी होगी अन्यथा पैसा कभी नहीं मिलेगा और यह ओटीपी और फिंगर या चेहरे तीनों तरीकों से कर सकते हैं, और वर्तमान में अब पीएम किसान के मोबाइल ऐप पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार ने किसानों को चेहरा दिखा कर डाटा चेक करने का ऑप्शन दिया है, अब कोई भी दूसरा किसान लॉगिन नहीं कर सकता इसके लिए किसान का चेहरा दिखाने पर ही मोबाइल एप खुलेगा और किसान की डाटा चेक होगी 2000 मिलेगा या मिल चुका है और कौन से खाते में कब मिला यह जानकारी चेक करने के लिए,
यानी सरकार की यह नई सुविधाएं हैं जो किसानों को अब मिल रही है अब पीएम किसान की आधार ईकेवाईसी कर चुका किसान भी पीएम किसान के मोबाइल ऐप में लोगिन करने के लिए फेस केवाईसी करनी होगी, डायरेक्ट मोबाइल एप लिंक व रिलेटेड पेज लिंक बैंक स्टेटस लिंक यहां विस्तार से दिए हैं,
PM Kisan Yojana Extend Five Year By Cabinet Till 2031 New Update
Q. पीएम किसान लोगिन फेस केवाईसी क्या है?
पीएम किसान योजना के मोबाइल ऐप पर चेहरा दिखा कर ही ₹2000 चेक कर सकते हैं और अन्य फोर्म संबंधित डाटा चेक कर सकते है, इस फेस वेरिफिकेशन को ही लोगिन फेस केवाईसी कहते है,
Q. पीएम किसान आधार ईकेवाईसी क्या है?
पीएम किसान योजना में किसान की पहचान को आधार से प्रमाणित करना ही आधार ई केवाईसी है, इससे असली किसान की पहचान यानी पुष्टि होती है,
Q. पीएम किसान 24वीं किस्त कब मिलेगी?
पीएम किसान 24वीं किस्त अक्टूबर माह में मिल सकती है अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई,
Q. पीएम किसान 24वीं किस्त के लिए ई केवाईसी जरूरी है या नहीं?
पीएम किसान 24वीं किस्त के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य है इसके बिना ₹2000 की किस्त नहीं मिलेगी,
| Pm Kisan Mobile App | Click Here |
| Aadhar Face RD App | Click Here |
| Pm Kisan 24th Installment Date | Click Here |
| Pm Kisan Pfms Bank Status | Click Here |