Rajasthan CM Kisan 6th Installment: इस वजह से लेट, ₹1000 के लिए करना होगा इंतजार

राजस्थान में Cm/ मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठवीं किस्त का इंतजार राज्य के लगभग 75 लाख से अधिक किसान कर रहे हैं, योजना की राशि वैसे तो 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री जी जारी करने वाले थे लेकिन तकनीकी समस्या बताकर यह पैसा जारी नहीं किया गया, और अब तक किसान इंतजार कर रहे हैं आखिर योजना का पैसा क्यों जारी नहीं हो रहा है? इसकी मुख्य वजह क्या है? और पैसा कब जारी होगा? चलिए इसके बारे में हम आपको विस्तार से पूरी जानकारी इस लेख में बताते है,

CM Kisan Yojana Rajasthan

सीएम किसान योजना या कहें मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल जी ने अपनी चुनावी घोषणा को राज्य के किसानों के बीच लागू करते हुए शुरू की, इस योजना की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार वाली पीएम किसान योजना की तर्ज पर की गई, क्योंकि यह योजना पूर्णता पीएम किसान योजना पर आधारित है और वही किसान इस योजना में लाभार्थी है जो केंद्र की पीएम किसान का फायदा लेते हैं,

पीएम किसान योजना में सालाना ₹6000 मिलते हैं और उसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल जी ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जिसमें चुनाव से पहले सरकार की घोषणा सालाना ₹6000 देने की थी लेकिन इसे शुरुआती समय में सिर्फ ₹2000 और उसके बाद अब ₹3000 प्रतिवर्ष दिया जाता है, और कुल मिलाकर राजस्थान के किसानों को 6000 केंद्र से और 3000 राज्य से मिलकर ₹9000 सालाना मिलते हैं,

CM Kisan Yojana Rajasthan Installment Payment Details

राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत कब तक किसानों को पांच किस्ते दी जा चुकी है जिसमें कुल ₹4000 की राशि दी गई है, यानी सरकार ने अपने लगभग 3 साल के कार्यकाल में किसानों को ₹4000 की राशि पांच किस्तों में दी है, और अब किसान योजना की अगली छठवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं जिसमें ₹1000 मिलने की घोषणा है इधर सरकार चाहे तो छठवीं और सातवीं किस्त दोनों का मिलाकर एक साथ ₹2000 दे सकती है, क्योंकि साथ दो किस्तों का लगभग समय सरकार ने निकाल दिया है तो अब दो किस्तों का पैसा भी मिल सकता है,

अब तक मिली किस्तों का विवरण यहां नीचे देख सकते हैं राजस्थान में अब तक कुल किसानों को सरकार द्वारा ₹4000 पांच किस्तों में दिए जा चुके हैं और अब आगे कि आने वाली है लेकिन यह किस्त लेट क्यों हो रही है मुख्य वजह क्या है? कब तक इंतजार करना होगा? इसके बारे में आगे आप जानकारी देखिए,

Rajasthan CM Kisan Yojana Installment List

इंस्टॉलमेंट डिटेल कुछ इस प्रकार से है👇✅

Installment DatePayment
1st30/6/24₹1000
2nd13/12/24₹500
3rd13/12/24₹500
4th18/10/25₹1000
5th22/1/26₹1000
6thComing Soon..……

CM Kisan Yojana Status Check – Click Here

Rajasthan CM Kisan 6th Installment Payment

राजस्थान मुख्यमंत्री /CM किसान सम्मान निधि योजना की छठवीं किस्त इतनी लेट क्यों हो रही है? अब तक योजना में लगभग 7 किस्तों का पैसा मिलना था लेकिन अभी तक छठवीं किस्त भी जारी क्यों नहीं हुई है? राजस्थान राज्य के लगभग 75 लाख किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें ₹1000 की किस्त कब मिलेगी? क्या सरकार कुछ नया प्लान कर रही है या इसकी कोई मुख्य वजह है?

राजस्थान सरकार द्वारा यह किस्त 22 अप्रैल को जारी की जानी थी, जिसकी घोषणा भी अभी तक उपलब्ध है राजस्थान सरकार ने पूरी प्रक्रिया ही कर ली थी और पेमेंट जारी करने का निर्णय था लेकिन फिर तकनीकी समस्या के चलते जारी नहीं किया गया, घोषणा उस समय की यह है, 👇

लेकिन तकनीकी समस्या या फिर कहें किसानों के डाटा को सही तरह से तैयार नहीं किया जा सका इसलिए यह पैसा उसे दिन जारी नहीं हो पाया, उसके बाद सरकार के सामने बड़ी समस्या फार्मर रजिस्ट्री आई, फार्मर रजिस्ट्री करवाने पर बहुत से अपात्र किसान पाए गए और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब तक चल रही है,

Rajasthan CM Kisan Yojana पेमेंट देरी की यह वजह

राजस्थान में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री चल रही है और लगभग सरकार के आंकड़े अनुसार अब तक 87 लाख से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो चुकी है लेकिन अभी तक पूर्ण फार्मर रजिस्ट्री व फॉर्मर रजिस्टर के आधार पर मुख्यमंत्री किसान योजना का पैसे जारी करने का काम पूरा नहीं हुआ है, और इसी फार्मर रजिस्ट्री पात्रता जांच और किसानों की डाटा तैयार प्रक्रिया में किस्त जारी करने को लेकर समय लग रहा है, फार्मर रजिस्ट्री को लेकर राजस्थान सरकार ने सूचना जारी की इस प्रकार 👇

Rajasthan CM Kisan Yojana Payment Date?

CM Kisan Yojana Payment यानी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा अब सरकार द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा, मुख्यमंत्री जी का 15 अगस्त कार्यक्रम छठवीं किस्त के लिए संभावित माना गया था लेकिन 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री किसान योजना की छठवीं किस्त जारी नहीं होगी, अब आगे अगस्त महीने में जारी होने की संभावना है,

इसको लेकर सरकार जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषणा जारी कर सकती है अभी तक इंतजार जारी है, हालांकि अब जल्द ही राशि आने की संभावना है 15 अगस्त से लेकर 30 अगस्त के बीच सरकार जल्द ही कोई तारीख जारी कर सकती है, इसके साथ-साथ सरकार किसानों को दो किस्त का पैसा एक साथ दे सकती है जिसमें छठवीं और सातवीं किस्त के पैसे एक साथ ₹2000 मिल सकते हैं जो सरकार ने देरी की है उसकी भरपाई एक साथ सरकार कर सकती है,

CM Kisan Yojana Payment Check – Click Here

FAQ’s CM Kisan Yojana Rajasthan 6th Installment

मुख्यमंत्री भजनलाल जी वाली किस्त कब आएगी?

मुख्यमंत्री भजनलाल जी वाली किस्त अगस्त महीने के अंत तक आ सकती है अभी तक आधिकारिक तारीख नहीं आई है,

PM Kisan Yojana 24th Installment Payment Date?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर महीने में आ सकती है आधिकारिक तारीख जल्द ही आएगी,

क्या राजस्थान मुख्यमंत्री किसान योजना की छठवीं और सातवीं किस्त एक साथ मिलेगी?

छठवीं और सातवीं किस्त का समय हो चुका है सरकार एक साथ जारी कर सकती है लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है, अगर दोनों किस्त एक साथ आती है तो ₹2000 राजस्थान के किसानों को मिलेंगे,

क्या 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री भजनलाल जी सीएम किसान राशि छठवीं किस्त जारी करेंगे?

नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई है और इस स्थिति में सरकार पैसे जारी बिना बताए नहीं करेगी,

Rajasthan CM Kisan 6th Installment: इस वजह से लेट, ₹1000 के लिए करना होगा इंतजार

Leave a comment