CM Kisan Yojana 7th Installment Date Rajasthan: मुख्यमंत्री किसान योजना की सातवीं किस्त कब आएगी?

Cm Kisan Yojana / राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त कब आएगी? इस बार मुख्यमंत्री किसान योजना में किसानों को कितना पैसा मिलेगा? राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हित में जारी होने वाली राशि इस बार कितनी बड़ी है और कितना पैसा प्रतिवर्ष अब से मिलेगा? इन सभी सवालों के जवाब यहां पढ़ें और सातवीं किस्त के पैसे प्राप्त करने हेतु अपना स्टेटस चेक करने का तरीका यहां देखें, बिना किसी समस्या सहायता प्राप्त करें👍

Rajasthan Cm Kisan Yojana 7th Installment

मुख्यमंत्री किसान योजना की 6 किस्त सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है अब सातवीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी ने पिछली छठवीं किस्त 16 अगस्त 2026 को जारी की थी, अब योजना की अगली सातवीं किस्त आने वाली है यह पैसा सरकार द्वारा प्रत्येक 4 महीने से किसान के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, राजस्थान सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला यह पैसा प्रत्येक वर्ष ₹3000 तय है जो तीन सामान किस्तों में दिया जाता है,

अब योजना की पिछली किस्त 16 अगस्त को मिली थी और अब अगली सातवीं किस्त का इंतजार शुरू हो गया है लेकिन इतनी जल्दी अब राशि मिलने की संभावना इसलिए है क्योंकि इस वर्ष सिर्फ अभी तक सरकार द्वारा 8 महीना से सिर्फ ₹1000 दिए गए हैं इसलिए आगामी किस्त का भी समय अब नजदीक आ चुका है और किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, योजना की छठवीं किस्त जो 16 अगस्त को जारी हुई है वह सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में जारी की जानी थी लेकिन तकनीकी कारणो की वजह से इसे लेट किया गया,

CM Kisan Yojana 7th Installment Date Rajasthan: मुख्यमंत्री किसान योजना की सातवीं किस्त कब आएगी?

CM Kisan Yojana Payment Not Received

अगर आपको राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान योजना का पैसा नहीं मिलता है और अगर आप एक किसान है और आपके नाम जमीन है तो इसके लिए आप पीएम किसान के लाभार्थी होने जरूरी है तभी आपको मुख्यमंत्री किसान योजना राजस्थान का फायदा मिलेगा, राजस्थान राज्य में ऐसे बहुत से किस है जो मुख्यमंत्री किसान योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए तैयार है लेकिन उन्होंने अभी तक पीएम किसान में आवेदन नहीं किया है और इसी वजह से उन्हें मुख्यमंत्री किसान योजना का फायदा नहीं मिलता,

राजस्थान सरकार की यह योजना पीएम किसान योजना पर आधारित है और पीएम किसान का फायदा लेने वाले लाभार्थी किसान ही इस योजना के लाभार्थी हैं, इसलिए अगर पीएम किसान में फायदा मिलता है और फॉर्म में कोई समस्या नहीं है तो सरकार द्वारा चलाई गई राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री किसान योजना में भी फायदा मिलेगा और इसमें अलग से फॉर्म भरने की भी आवश्यकता नहीं है या फिर अलग से सुधार करवाने की जरूरत नहीं है जिसमें पीएम किसान का पैसा आता है उसी में मुख्यमंत्री किसान योजना का भी पैसा आएगा,

CM Kisan Yojana 7th Installment Date

राजस्थान सरकार द्वारा पिछली छठवीं किस्त 16 अगस्त को जारी की गई थी इसी हिसाब से अभी तक 4 महीने पूर्ण नहीं हुए हैं लेकिन इस बार के साथ जल्दी मिलेगा क्योंकि सरकार द्वारा इस वर्ष 8 महीने में सिर्फ ₹1000 दिए गए हैं और योजना का नियम 4 महीने से ₹1000 देने का है इस हिसाब से अब आगामी अक्टूबर महीने में योजना की अगली सातवीं किस्त की राशि ₹1000 बैंक खाते में आ सकती है अब किसानों का सबसे बड़ा सवाल है क्या इस बार राशि बढ़ाई गई है या नहीं चलिए इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी बताते है,

राजस्थान सरकार की इस योजना में ₹1000 चार महीने से मिलने का नियम है और प्रतिवर्ष ₹3000 मिलते हैं और इस हिसाब से कुल ₹9000 की आर्थिक सहायता राजस्थान के किसानों को मिलता है यानी इसमें पीएम किसान का पैसा जोड़े तो प्रतिवर्ष 9000 रुपए होते हैं, पिछले कुछ दिनों से सरकार भी सूचनाओं जारी कर रही है की योजनाओं में लगातार किसानों को फायदा मिल रहा है और पीएम किसान में 6000 और राजस्थान सरकार भी अब देगी ₹6000 तो ऐसे में कुल कितना फायदा कब से मिलेगा चलिए जानते हैं,

Rajasthan Kisan Yojana Payment Increase Update

राजस्थान सरकार द्वारा पहले सिर्फ ₹2000 मुख्यमंत्री किसान योजना में दिए गए और इसे बढ़ाकर ₹3000 किया गया है और अब इसे ₹6000 प्रतिवर्ष किया जाएगा, इस हिसाब से राजस्थान राज्य के किसानों को कुल प्रतिवर्ष ₹12000 मिलने लगेंगे, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 9000 ही मिलते हैं राजस्थान सरकार ने अभी तक ₹3000 से अधिक राशि नहीं बढ़ाई है,

आगामी कुछ महीनो में बढ़ेगी राशि इसको लेकर राजस्थान की भाजपा सरकार ने निर्देश दिए हैं सरकार का निर्णय प्रतिवर्ष 6000 राज्य सरकार से और 6000 केंद्र सरकार से किसानों को दिलाने का है जिससे किसानों को कुल 12000 सालाना मिलेंगे लेकिन अब फिलहाल वर्तमान में सिर्फ 9000 प्रतिवर्ष मिलते हैं जो आगम में कुछ महीनो में 12000 हो सकते हैं इसकी जानकारी के लिए आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर लीजिए, ✅

CM Kisan 6th Installment Not ReceivedClick Here
CM Kisan Status CheckClick Here
PM Kisan 24th Installment dateClick Here

CM Kisan Yojana 7th Installment Date Rajasthan: मुख्यमंत्री किसान योजना की सातवीं किस्त कब आएगी?

Leave a comment