आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी को लेकर देश के 20 लाख निवेशक परेशान है, राजस्थान गुजरात व अन्य राज्यों के लगभग 20 लाख निवेशक इस फ्रॉड का शिकार हुए, लेकिन अब राजस्थान हाई कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत की खबर आई है अब देश के निवेशक अपने पैसे वापस प्राप्त कर सकेंगे, इसको लेकर एक अच्छी अपडेट है पूरी जानकारी विस्तार से पढ़ें और जानकारी देखें,
Adarsh Credit Cooperative Society
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड एक सहकारिता Society थी जो लोगों से अलग-अलग योजनाओं में पैसे लेकर उन्हें डबल करने का काम या अधिक ब्याज देने का काम करती थी, इस Society में एजेंट को अधिक फायदे का लालच देकर अधिक से अधिक लोग जोड़ने का टारगेट दिया जाता था, और इसी के चलते इस सोसाइटी में लगभग देश के बीस लाख लोग जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई निवेश की,
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की योजनाएं बहुत ही अधिक फायदेमंद थी जिससे लोगों को अपने पैसों को बढ़ाने का मौका दिख रहा था, लेकिन इसके पीछे Society की चाल थी वह लोगों का पैसा लेकर एक समय पूर्णतया बंद करके जाने का प्लान बना चुकी थी, इसलिए Society की तरफ से अधिक से अधिक ऑफर और स्कीम में निकाली गई और लोगों ने खूब निवेश किया, जानकारी के अनुसार लगभग 15000 करोड रुपए निवेशकों के इस Society ने हडपें है,
Adarsh Credit Cooperative Society Fraud
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की शुरुआत निवेशकों के पैसों को डबल या अधिक ब्याज देखकर फायदा पहुंचाने के लिए हुई, इस समिति का उद्देश्य निवेशकों के पैसों को अलग-अलग योजनाओं में लगाकर डबल करना या अधिक ब्याज देना था लेकिन 2018 आते-आते इससे Society की नियत बदली और निवेशकों के पैसे निकालने में समस्या आने लगी और कुछ ही समय पश्चात 2019 में इस सोसाइटी में पूर्णतः फ्रॉड की जानकारी सामने आई और यह समिति पूर्ण बंद हो गई,
जिन निवेशको ने अपनी मेहनत की कमाई इस सोसाइटी में बढ़ाने के लिए लगाई थी वह निवेशक अब लगाए हुए प्रिंसिपल पैसों को प्राप्त करने के लिए तरस रहे हैं लेकिन पिछले 8 साल से कोऑपरेटिव सोसाइटी से वह पैसे प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, सोसाइटी पूर्णता फ्रॉड करके लोगों के साथ धोखा कर चुकी है लेकिन अब राजस्थान हाई कोर्ट ने राहत दी है, अब राजस्थान हाई कोर्ट लोगों के पैसों को वापस करवाने के लिए एक अच्छा कदम ले चुकी है
Adarsh Credit Cooperative Society Fraud Rajasthan High Court Update
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने क्या कुछ महत्वपूर्ण अपडेट दिए हैं और इससे लोगों का रिफंड कब और कैसे होगा इसको लेकर बहुत अच्छी अपडेट है चलिए हाई कोर्ट के इस आदेश को देखें इस प्रकार से कुछ महत्वपूर्ण बिंदु कोर्ट की तरफ से जारी हुए, कोर्ट ने लोगों की आशाओं को जिंदा कर दिया है, अब लगता है कुछ ही दिनों में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और लोगों का रिफंड मिलेगा देश के 20 लाख निवेशक इस फ्रॉड का शिकार हुए हैं जिनको राजस्थान हाईकोर्ट ने फिर से खुशखबरी दी है इसके मुख्य अपडेट इस प्रकार से हैं 👇
Adarsh Credit Cooperative Society Rajasthan High Court
- राजस्थान हाई कोर्ट ने एक समिति का गठन किया है जिसमें पूर्व cji संजीव खन्ना अध्यक्ष हैं,
- इस समिति का काम पैसे वापस दिलाने के लिए प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाना, जिसमें निवेशकों के फंसे हुए पैसों को लौटने और संपत्तियों के निस्तारण के लिए यह समिति बनी है,
- संजीव खन्ना समिति की पहली बैठक 5 अगस्त 2026 को रखी गई और आगे की प्रक्रियाओं पर काम शुरू हुआ,
- राजस्थान हाई कोर्ट ने आरोपियों की जमानत रद्द कर दी है और समिति को Aadarsh Credit के बैंक खाते व प्रॉपर्टी के बिक्री की प्रक्रिया की जाए इसको लेकर कोर्ट ने सभी प्रॉपर्टी और बैंक खाता स्टेट हटाए हैं,
- भुगतान प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी इसको लेकर नीचे विस्तार से जानकारी पढ़ें, 👇
Adarsh Credit Cooperative Society Refund Start Date
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की रिफंड प्रोसेस राजस्थान हाई कोर्ट के अनुसार और संपत्तियों की बिक्री के बाद शुरू की जाएगी, लगभग इस पूरी प्रक्रिया में 5 से 7 महीने का समय लग सकता है, हालांकि अभी तक कोई निश्चित तारीख नहीं है, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश अनुसार बनाई गई संजीव खन्ना समिति इस पर पूरा ध्यान करते हुए प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी तो जल्द ही रिफंड शुरू होगा,
Adarsh Credit Cooperative Society Refund Process
राजस्थान हाई कोर्ट की तरफ से अपडेट आने के बाद अब निवेशकों में खुशी की लहर है सब जानना चाहते हैं रिफंड कैसे मिलेगा? आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का रिफंड समिति की प्रॉपर्टी यानी संपत्ति की बिक्री और समिति के बैंक खातों में उपलब्ध धन के अनुसार राशि को इकट्ठा करके प्राथमिकता से प्रिंसिपल अमाउंट दिया जाएगा, और उसके पश्चात मुआवजा और ब्याज राशि भी दी जा सकती है, इसको लेकर समिति पूरी प्रक्रिया करेगी और निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की प्रक्रिया जल्द ही होगी जो 2027 में संभव है,
PM Kisan Yojana: क्या 15 अगस्त पर ₹2000 मिलेंगे? Raj CM Kisan छठवीं और सातवीं किस्त
Adarsh Credit Cooperative Society Refund Portal
राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देशानुसार काम शुरू हो चुका है और संजीव खन्ना की समिति पूरी तरह से 20 लाख निवेशको को रिफंड दिलाने के लिए काम कर रही है इसके लिए कोर्ट के निर्देश अनुसार पहली बैठक 5 अगस्त को समिति ने पूरी कर ली है, प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात रिफंड पोर्टल जारी किया जाएगा, और रिफंड पोर्टल पर निर्देश व जानकारी के साथ-साथ रिफंड फॉर्म जारी होगा इसमें निवेशक अपने सभी रसीद बोंड डालकर निवेश किये पैसों को प्राप्त करने के लिए फॉर्म भर सकेगा,
FAQ’s Adarsh Credit Cooperative Society Fraud
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का पैसा कब मिलेगा?
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी पर राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देश के बाद समिति बन चुकी है और रिफंड की प्रक्रियाओं पर काम शुरू हो चुका है और आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की संपत्ति को बेचकर रिफंड दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए समिति बनी है जो आगे की प्रक्रिया करेगी और वर्ष 2027 में रिफंड मिलने की संभावना है,
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने क्या अपडेट दिया
राजस्थान हाई कोर्ट ने आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेशकों के साथ हुए फ्रॉड को देखते हुए एक समिति बनाई गई है जो निवेशकों को रिफंड दिलाएगा पर यह निवेशकों के लिए बहुत अच्छी अपडेट है हाई कोर्ट की तरफ से,
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में कितने निवेशकों के साथ कितने रुपए का फ्रॉड हुआ है
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने लगभग 20 लाख निवेशकों के साथ लगभग 15000 करोड रुपए का फ्रॉड किया है,
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का रिफंड पोर्टल कब शुरू होगा?
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का रिफंड पोर्टल राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देश अनुसार संजीव खन्ना समिति जब रिफंड प्रोसेस पूरी करेगी तब पोर्टल शुरू होगा और लोगों को पैसा मिलेगा,
अधिक जानकारी के लिए हमारा आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी पर बनाया वीडियो देखें – Click Here
Adarsh Credit Cooperative Society Refund Portal: हाई कोर्ट से अपडेट अब रिफंड शुरू होगा
